Get App

Cheque Bounce New Rules: जेल, दोगुना जुर्माना, कोर्ट फीस का खर्च... चेक बाउंस होने पर अब क्या होगी सजा?

Cheque Bounce New Rules: 1 अप्रैल 2025 से चेक बाउंस नियम सख्त हो गए हैं। अब चेक बाउंस होने पर दो साल की जेल और दोगुना जुर्माना लग सकता है। चेक बाउंस की शिकायत भी अब ऑनलाइन की जा सकती है। लगातार तीन बार चेक बाउंस पर खाता फ्रीज भी हो सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड May 20, 2025 पर 7:07 PM
Cheque Bounce New Rules: जेल, दोगुना जुर्माना, कोर्ट फीस का खर्च... चेक बाउंस होने पर अब क्या होगी सजा?
अगर किसी शख्स का चेक लगातार तीन बार बाउंस होता है, तो बैंक उस खाते को अस्थायी रूप से फ्रीज कर सकता है।

Cheque Bounce New Rules: सरकार ने चेक बाउंस से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 में बड़े बदलाव किए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गए हैं। इन बदलावों का मकसद धोखाधड़ी पर रोक लगाना, भुगतान व्यवस्था को पारदर्शी बनाना और शिकायतों का जल्दी समाधान करना है।

आइए जानते हैं कि चेक बाउंस के नियमों में क्या बड़े बदलाव हुए हैं और उनका उपभोक्ताओं पर क्या असर होगा।

चेक बाउंस के नियमों में क्या बदलाव हुआ है?

अब अगर कोई जानबूझकर चेक बाउंस करता है, तो उसे पहले से कड़ी सजा मिलेगी। ऐसे मामलों में अब दोषी को दो साल तक की जेल और चेक की रकम के दोगुने तक जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा, कोर्ट में चलने वाले चेक बाउंस मामलों की सुनवाई भी अब पहले से तेज होगी। मद्रास हाईकोर्ट ने इस प्रक्रिया को आसान और तेज करने के लिए खास निर्देश जारी किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें