China-US Trade War: अमेरिकी और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर के बीच भारत में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए चीनी कंपनियां भारतीय खरीदारों को 5% तक की डिस्काउंट दे रही हैं। इस कदम से उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों भारत में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में कमी आ सकती है। चीनी कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर छूट की यह पेशकश अमेरिका-चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर के बीच की जा रही है। चीन पर पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए टैरिफ से वैश्विक व्यापार काफी प्रभावित हुआ है। टैरिफ ने चीनी कंपनियों के लिए अमेरिका में उत्पाद बेचना अधिक महंगा बना दिया है।
