Get App

750 से कम है CIBIL स्कोर? लोन मिलने में हो सकती है दिक्कत, जानिए 6 महीने में सुधारने का तरीका

अगर आपका CIBIL स्कोर 750 से कम है तो लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है। हालांकि सही वित्तीय आदतें अपनाकर 6 महीने में इसे सुधारा जा सकता है। जानिए समय पर भुगतान, कम क्रेडिट उपयोग और अन्य उपायों से स्कोर कैसे बेहतर करें।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 11:09 PM
750 से कम है CIBIL स्कोर? लोन मिलने में हो सकती है दिक्कत, जानिए 6 महीने में सुधारने का तरीका
क्रेडिट स्कोर पर सबसे ज्यादा असर भुगतान के रिकॉर्ड का पड़ता है।

अगर आपका CIBIL स्कोर 750 से कम है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। सही वित्तीय आदतें अपनाकर कुछ महीनों में इसे बेहतर किया जा सकता है। बैंक लोन या क्रेडिट कार्ड देते समय CIBIL स्कोर को जरूर देखते हैं, इसलिए अच्छा स्कोर होना फायदेमंद रहता है।

आमतौर पर CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच होता है और ज्यादा स्कोर बेहतर क्रेडिट योग्यता का संकेत माना जाता है। कई बैंक और वित्तीय संस्थान 750 या उससे ज्यादा CIBIL स्कोर को अच्छा मानते हैं।

अगर CIBIL स्कोर 750 के नीचे आता है, तब भी लोन मिल सकता है। लेकिन, शर्तें और ब्याज दर थोड़ी सख्त हो सकती है। बैंक से अच्छे सौदेबाजी के लिए 750 से ऊपर रहना चाहिए। और आप इसे आसानी से ऊपर ले भी जा सकते हैं।

समय पर भुगतान सबसे अहम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें