Get App

CNG Rates Today 23 May: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गईं, अपने शहरों के रेट यहां चेक करिए

CNG Rates Today 23 May: 23 मई को पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में सीएनजी 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। जानिए आपके शहरों में सीएनजी के ताजा दाम क्या हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 23, 2026 पर 9:24 AM
CNG Rates Today 23 May: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गईं, अपने शहरों के रेट यहां चेक करिए
CNG Price Hike: सीएनजी की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर ऑटो, टैक्सी और कैब सेवाओं पर पड़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से लोग परेशान थे और अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। दिल्ली में सीएनजी 1 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है, जिसके बाद लोगों का रोजाना सफर और खर्चीला हो गया है। ऑटो, टैक्सी और निजी गाड़ियों से यात्रा करने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। पहले सीएनजी को सस्ता विकल्प माना जाता था, लेकिन अब यह भी महंगी हो चुकी है।

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से बढ़ी चिंता

पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम तीन बार बढ़ चुके हैं, जिससे पहले ही आम जनता पर दबाव था। अब सीएनजी के महंगे होने से मध्यम वर्ग के लिए सफर और भी खर्चीला हो गया है। पहले लोग पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बचने के लिए सीएनजी वाहनों की ओर रुख करते थे, लेकिन अब वो विकल्प भी महंगा हो गया है।

ऑटो और कैब का सफर होगा और महंगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें