7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को बड़ी खबर दी है। सरकार ने महंगाई राहत (DR) को लेकर स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। कार्मिक मंत्रालय के तहत आने वाले पेंशनर्स एंड वेलफेयर डिपार्टमेंट ने कहा है कि जो लोग रिटायर हुए हैं। उनको महंगाई भत्ते का भुगतान पुराने और ओरिजनल बेसिक पेंशन के आधार पर किया जाएगा। इस मामले में विभाग ने ऑफिस मेमोरेंडम भी जारी कर दिया है।
