Get App

7th Pay Commission: सरकार ने इन सभी विभागों का बढ़ाया DA और DR, जारी किया सरकारी आदेश

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की एक अतिरिक्त किश्त जारी करने की मंजूरी दे दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2022 पर 1:55 PM
7th Pay Commission: सरकार ने इन सभी विभागों का बढ़ाया DA और DR, जारी किया सरकारी आदेश
7th Pay Commission: सरकार ने इस सभी विभागों का बढ़ाया DA और DR

7th Pay Commission: मोदी सरकार ने डीए के साथ डीआर में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DR) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) 1 जनवरी 2022 से बेसिक वेतन का 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे लगभग 47.68 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

सरकार ने दिया आदेश

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की एक अतिरिक्त किश्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 01.01.2022 बेसिक सैलरी या पेंशन के 31 प्रतिशत की मौजूदा दर से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दिया गया है।

नये फॉर्मूले से होगा कैलकुलेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें