Get App

Nestle के बेबी फूड्स में क्या एडेड शुगर है, यह बच्चों के लिए क्यों नुकसानदायक है?

स्विट्जरलैंड के एक एनजीओ की जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच में यह पाया गया कि एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी में बेचे जाने वाले नेस्ले के बेबी फूड्स में एडेड शुगर था। लेकिन, यूरोप में बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स में एडेड शुगर नहीं मिला। इस पर कंपनी पर दोहरे मानदंड अपनाने के आरोप लग रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2024 पर 1:53 PM
Nestle के बेबी फूड्स में क्या एडेड शुगर है, यह बच्चों के लिए क्यों नुकसानदायक है?
नेस्ले के करीब 150 बेबी प्रोडक्ट्स की लैब में जांच से हुआ खुलासा।

Nestle अपने बेबी फूड्स में शुगर मिलाती है? अगर एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की बात करें तो इसका जवाब हां है। दरअसल, एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में नेस्ले के बेबी फूड्स में एडेड शुगर पाए जाने के बाद कंपनी की काफी आलोचना हो रही है। खास बात यह है कि यूरोप में कंपनी के बेबी फूड्स में एडेड शुगर नहीं मिला है। इससे सोशल मीडिया पर स्विट्जरलैंड की इस कंपनी पर 'दोहरे मानदंड' के आरोप लग रहे है। इंडिया में भी सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने FSSAI को नेस्ले के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है।

विकसित देशों में बिकने वाले बेबी फूड्स में एडेड शुगर पाई गई

विकसित देशों में बिकने वाले नेस्ले के कई बेबी प्रोडक्ट्स में एडेड शुगर मिला है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है, "नेस्ले के बेबी फूड ब्रांड्स जो लो और मिडिल इनकम देशों में हेल्दी बताकर बेचे जाते हैं और जो छोटे बच्चों के डेवलपमेंट को सपोर्ट करते हैं, उनमें काफी ज्यादा एडेड शुगर होती है। स्विट्जरलैंड जहां नेस्ले का हेडक्वार्टर है, वहां ऐसे प्रोडक्ट्स बगैर एडेड शुगर के बेचे जाते हैं।"

स्विट्जरलैंड के एनजीओ कीं जांच में खुलासा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें