Inverter Air Conditioner: सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई राज्यों में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से लोग झुलस रहे हैं। लोग जब बाहर बाहर निकलते हैं तो चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ता है। घर के अंदर गर्मी से बुरा हाल हो जाता है। तापमान इतना बढ़ गया है कि पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगे हैं। ऐसे में गर्मी से राहत देने के लिए AC या कूलर ही सहारा होता है। अगर आप झुलसने से बचना चाहते हैं तो AC का सहारा ले सकते हैं। इस समय कई कमर्शियल साइट पर भारी सस्ते दाम पर एसी मिल रहे हैं। अगर एक बार घर में एसी लगा लिया तो पूरा कमरा बर्फ का गोला बन जाएगा।