Get App

Air Conditioner: AC को कर दें इस टेंपरेचर पर सेट, बिजली बिल हो जाएगा कम, आजमा लीजिए ये टिप्स

AC Not Below 24 Degree: गर्मी से बेहाल लोग एसी को 16 डिग्री के सबसे कम टेम्प्रेचर पर ऑन कर देते है। लेकिन ऐसा करने से आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे बिजली का बिल ज्यादा आता है। ऐसे में ऊर्जा मंत्रालय ने किस नंबर पर एसी चलाएं, इस बारे में अहम जानकारी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2024 पर 3:13 PM
Air Conditioner: AC को कर दें इस टेंपरेचर पर सेट, बिजली बिल हो जाएगा कम, आजमा लीजिए ये टिप्स
AC Settings: एसी के 16 डिग्री करने पर कमरे में बैठे लोगों की हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक होता है।

सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। अब बाहर धूप चुभती है तो घर के अंदर गर्मी से बुरा हाल हो जाता है। तापमान इतना बढ़ गया है कि पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगे हैं। ऐसे में गर्मी से राहत देने के लिए AC या कूलर ही सहारा होता है। लेकिन तेज गर्मी में सिर्फ कूलर से काम नहीं चलता। एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। बहुत से लोग फौरन एयर कंडीशनर (AC) को 16 डिग्री के सबसे कम टेम्प्रेचर पर ऑन कर देते हैं। ऐसा करने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिल जाती है। लेकिन इस तरह एसी चलाना भारी पड़ जाता है।

इसकी वजह ये है कि ऐसी ट्रिक से बिजली बिल काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद नुकसानदायक है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर एसी को किस नंबर पर चलाएं। ताकि बिजली बिल भी ज्यादा न आए और सेहत को नुकसान भी न करें। इस मामले में ऊर्जा मंत्रालय ने अहम सलाह दी है।

टेंपरेचर का रखें ध्यान

कुछ साल पहले भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों को जागरूक करने के मकसद से एसी के कैसे चलाएं, इस बारे में अहम सुझाव दिए थे। ऊर्जा मंत्रालय ने एसी का टेंपरेचर 24 डिग्री पर सेट करने का सुझाव दिया था। ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, अगर आप अपने एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाते हैं तो आप गर्मी के एक सीजन में बिजली बिल में करीब 4000-5000 रुपये की बचत कर सकते हैं। ऊर्जा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, एसी का एक डिग्री टेंपरेटर बढ़ाने से बिजली की खपत छह फीसदी तक कम होती है। इसीलिए अगर आप एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रखने पर 18 फीसदी तक बिजली की खपत कम होती है। लिहाजा 24 से 28 डिग्री के बीच एयर कंडीशनर के तापमान को सेट कर दें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें