Get App

Balika Samridhi Yojana: बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, ऐसे उठाएं फायदा

Balika Samridhi Yojana: बालिका समृद्धि योजना को भारत सरकार की ओर से बेटियों के लिए 1997 में लॉन्च किया गया था। इसका फायदा BPL परिवार में जन्म लेनी वाली बेटियों को दिया जाता है। आज के समय देश भर में कई बेटियां सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रही हैं। इस योजना के तहत बेटी के जन्म के समय उसकी मां को 500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है

Jitendra Singhअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 3:10 PM
Balika Samridhi Yojana: बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, ऐसे उठाएं फायदा
Balika Samridhi Yojana: इस योजना को गरीब तबके की बच्चियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुरू किया गया है

Balika Samridhi Yojana: देश में बेटियों के भविष्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य सरकारों की ओर से बेटियों के लिए योजनाएं चलाई जाती है। इन योजनाओं का मकसद है कि गरीब तबके की बेटियां अपना भविष्य उज्जज्वल कर सकें। उनकी शिक्षा पूरी हो सके। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम बालिका समृद्धि योजना है। बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत साल 1997 में महिला और बाल विकास विभाग की ओर से की गई थी।

आज के समय देश भर में कई बेटियां सरकार की इस स्कीम का फयदा उठा रही हैं। बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत खासतौर पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह करने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों को केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। आइये जानते हैं बालिका समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से –

मिलती है आर्थिक सहायता

इस योजना के तहकत बच्चियों के जन्म के प्रति परिवार और समाज के रवैये को बदलना है। बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस कारण पहली कक्षा से ही बच्चियों को योजना के तहत स्कॉलरशिप दी जाती है। जब तक बालिका कानूनी रूप से बालिक नहीं जाती है। तब तक उसका पालन-पोषण करना है। इस योजना में बेटी के जन्म के समय उसकी मां को 500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। अगर आपके घर पर बेटी का जन्म हुआ है और आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें