ये 8 बैंक दे रहे हैं दोपहिया वाहनों के लिए सबसे सस्ते लोन, 10% से कम है ब्याज दर

एक लाख रुपये की कीमत वाली बाइक के लिए 3 साल की अवधि का लोन 6.85 फीसदी की शुरुआती ब्याज पर मिल रहा है

अपडेटेड Apr 19, 2022 पर 12:42 PM
मार्च 2022 में गाड़ियों की बिक्री में सुस्ती रही, लेकिन दोपहिया सेगमेंट विशेषकर युवाओं के बीच अभी भी खासा लोकप्रिय बना हुआ है। अच्छे फीचर्स के चाहने वालों के लिए फाइनेंस की सुविधाओं के दम पर बाइक खरीदना आसान हो गया है

Banks Offer for 2 wheeler loans : मार्च 2022 में गाड़ियों की बिक्री में सुस्ती रही, लेकिन दोपहिया सेगमेंट विशेषकर युवाओं के बीच अभी भी खासा लोकप्रिय बना हुआ है। अच्छे फीचर्स के चाहने वालों के लिए फाइनेंस की सुविधाओं के दम पर बाइक खरीदना आसान हो गया है। Bankbazaar.com के आंकड़ों के मुताबिक, एक लाख रुपये की कीमत वाली बाइक के लिए 3 साल की अवधि का लोन 6.85 फीसदी की शुरुआती ब्याज पर मिल रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया का ऑफर

Bank of India : सरकार के स्वामित्व वाला बैंक ऑफ इंडिया इस सेगमेंट में सबसे सस्ता लेंडर है। बैंक दोपहिया वाहनों के लिए 6.85 फीसदी ब्याज दर पर लोन ऑफर कर रहा है। इस ब्याज दर पर एक लाख रुपये के लोन पर 3 साल की अवधि के लिए 3,081 रुपये ईएमआई चुकानी होगी।


SBI की तिजोरी से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब होने की जांच CBI करेगी, जानिए पूरा मामला

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

Central Bank of India : एक अन्य सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.25 फीसदी ब्याज दर के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसमें आपको 3,099 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

जम्मू एंड कश्मीर बैंक

Jammu & Kashmir Bank : यह बैंक 1 लाख रुपये के लोन पर 3 साल की अवदि के लिए 8.45 फीसदी ब्याज का ऑफर करता है।

पंजाब नेशनल बैंक

Punjab National Bank : सबसे सस्ते लेंडर्स की इस लिस्ट में सरकारी बैंकों का दबदबा है। PNB 1 लाख रुपये के बाइक लोन के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दर ऑफर करता है।

Sukanya Samriddhi Yojana: 21 साल की उम्र में बेटी बन जाएगी लखपति, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए पूरी डिटेल

पंजाब एंड सिंध बैंक

यह सरकारी बैंक दोपहिया वाहनों के लिए 8.8 फीसदी दर पर कर्ज की पेशकश करता है। इसके लिए आपको 3,171 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

एक्सिस बैंक और केनरा बैंक

Axis Bank offers : इस लिस्ट में सबसे पहला प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक है, जो नौ फीसदी की दर से दोपहिया वाहनों के लिए कर्ज ऑफर करता है। सरकार के स्वामित्व वाला केनरा बैंक (Canara Bank) भी इसी ब्याज दर पर कर्ज ऑफर करता है। आपको इसके लिए 3,180 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

यूनियन बैंक

Union Bank of India  : सरकार के स्वामित्व वाला यह बैंक लगभग 10 फीसदी की ब्याज दर ऑफर करता है। इसके लिए आपकी तीन साल तक 3,222 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

बता दें इस डाटा में बीएसई में लिस्टेड सरकारी और निजी बैंकों के दोपहिया लोन पर विचार किया गया। इससे विदेशी और स्माल फाइनेंस बैंकों को अलग रखा गया है। साथ ही जिन बैंकों का डाटा उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, उन पर विचार नहीं किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।