Business Idea: अगर आप नौकरी से तंग आ गए हैं। कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह ऐसा बिजनेस आइडिया है, जिसमें छप्परफाड़ कमाई होगी। जल्द ही आप करोड़पति बन जाएंगे। आज कल एलोवेरा की डिमांड दिनों दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। इसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। ऐसे में आप एलोवेरा जेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (aloe vera Gel Manufacturing Unit) लगा कर मोटी कमाई कर सकते हैं। एलोवेरा जेल सन बर्न और दर्द में काफी फायदेमंद माना जाता है। बाजार में एलोवेरा की कई तरह की क्रीम आने लगी हैं।
