Get App

Business Idea: कम पैसे लगाकर शुरू करें डेयरी फार्म का बिजनेस, रोजाना होगी मोटी कमाई

Business Idea: अगर आप छोटा सा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप सरकारी मदद से डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है। जिसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। इसके लिए जरूरी है कि आप बेहतर नस्ल की गाय-भैंस खरीदें और उसकी देखभाल और खान-पान का ध्यान रखें। इससे दूध का उत्पादन बढ़ेगा

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 25, 2023 पर 9:21 AM
Business Idea: कम पैसे लगाकर शुरू करें डेयरी फार्म का बिजनेस, रोजाना होगी मोटी कमाई
Business Idea: डेयरी फार्मिंग बिजनेस के लिए सरकार से सब्सिडी भी मिलती है।

Business Idea: आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे। जिसमें कभी मंदी नहीं आती। मंदी में भी इस बिजनस में डिमांड पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता है। ये डेयरी फार्मिंग का (Dairy Farming) बिजनेस है। इसमें आप दूध का उत्पादन कर के तगड़ी कमाई (profit in Dairy Farming Business) कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी (subsidy in Dairy Farming Business) भी मिलती है। डेयरी फार्मिंग से हर साल किसान लाखों की कमाई कर सकते हैं। कई राज्य सरकार किसानों की मदद के लिए गाय और भैंस के खरीदने पर अच्छी खासी सब्सिडी सरकार मुहैया कराते हैं।

डेयरी फार्मिंग बिजनेस (Dairy Farming Business) शुरू करने के लिए जरूरी है कि आप बेहतर नस्ल की गाय-भैंस खरीदें और उसकी देखभाल और खान-पान का ध्यान रखें। इसका फायदा यह होगा कि आपका पशु अधिक दिनों तक स्वस्थ रहेगा। जिससे दूध का उत्पादन बढ़ेगा।

कैसे शुरू करें डेयरी फार्मिंग का बिजनेस?

डेयरी फार्मिंग का बिजनेस आप उस जगह शुरू कर सकते हैं। जहां दूध की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। इसके साथ ही यह समझें कि उस जगह पर गाय या भैंस किस दूध की डिमांड ज्यादा है। उसी हिसाब से गाय या भैंस खरीदें। अगर आप भैंस खरीदते हैं तो ध्यान रखें कि मुर्रा नस्ल की ही भैंस खरीदें। यह बहुत अच्छी मात्रा में दूध देती हैं। इसका फायदा यह होगा कि अधिक मात्रा में दूध का प्रोडक्शन होने लगेगा। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इन गायों और भैंसों को बांधने के लिए पर्याप्त जगह रखें। इसे शुरू करने के लिए शुरुआती दौर में कम गायों या भैंसों का चयन करना होगा। मांग के आधार पर बाद में जानवरों की संख्या बढ़ा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें