Get App

Business Idea: इस पेड़ से नोटों की होती है बारिश! दवा से लेकर फर्नीचर तक में होती है जरूरत

Mahogany tree Business Idea: महोगनी के पेड़ की पत्तियों में एक खास तरह का गुण पाया जाता है। जिससे इसके पेड़ो के पास किसी भी तरह के मच्छर और कीट नहीं आते हैं। इसके पेड़ों के बीज, पत्ते, लकड़ी की बिक्री करके करोड़ों रुपये कमाई की जा सकती है। इसके तेल का उपयोग कर साबुन, पेंट, वार्निस और कई तरह की दवाइयों को बनाया जाता है

Jitendra Singhअपडेटेड Jun 20, 2024 पर 6:56 AM
Business Idea: इस पेड़ से नोटों की होती है बारिश! दवा से लेकर फर्नीचर तक में होती है जरूरत
Mahogany tree Business Idea: महोगनी की लकड़ी की कीमत 2000 से 5000 रुपये फीट तक है। एक पेड़ करीब 200000 रु तक कमाई कर सकते हैं।

अगर आप खेती-किसानी के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे पेड़ की खेती के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपकी अंधाधुंध कमाई होगी। यह महोगनी के पेड़ की खेती (Mahogany Farming) के बारे में है। यह भूरे रंग की लकड़ी वाला पेड़ है। जिसकी लकड़ी और पत्तियां बाजार में बढ़िया कीमतों पर बिकती हैं। इनकी इतनी मांग है कि इससे किसान करोड़ों रुपये आसानी से कमा सकते हैं। अगर एक एकड़ जमीन में 120 पेड महोगनी के लगाए जाते हैं तो सिर्फ 12 साल में आप करोड़ों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं। जिसमें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। हालांकि थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता। यह बिजनेस आपको पैसों से मालामाल कर सकता है। आज हम बात कर रहे हैं महोगनी पेड की खेती (Mahogany Farming) के बारे में। यह एक ऐसा पेड़ है जिससे करोड़ों रुपये की कमाई होगी। अगर एक एकड़ जमीन में 120 पेड महोगनी के लगाए जाते हैं तो सिर्फ 12 साल में आप करोड़ों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

कैसा होता है महोगनी का पेड़

महोगनी की लकड़ी मजबूत और काफी लंबे समय तक उपयोग में लाई जाने वाली लकड़ी होती है। यह लकड़ी लाल और भूरे रंग की होती है। इस पर पानी के नुकसान का कोई असर नहीं होता है। अगर वैज्ञानिकों के तर्कों की बात करें तो यह पेड़ 50 डिग्री सेल्सियस तक ही तापमान को सहने की क्षमता को बदार्शत कर सकता है और जल न भी हो तब भी यह लगातार बढ़ता ही जाता है। महोगनी की लकड़ी 2000 रुपये प्रति घन फीट के रेट से बिकती है। इसका एक पेड़ 40000-50000 का होता है। महोगनी की खेती आप दो तरीके से कर सकते है। एक खेतों की बाउंड्री पर और दूसरा पूरे खेत में पेड़ों की रोपाई करवा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें