Get App

Delhi Electricity Bill: दिल्ली में इस कारण आ रहा तगड़ा बिजली बिल, समझें पूरा गणित

Delhi Electricity Bill: इस समय दिल्ली में कई लोग बिजली के बढ़े हुए बिल से परेशान ही नहीं हैं, बल्कि हैरान भी हैं। उन्हें समझ ही ना आ रहा है कि बिना रेट में बदलाव के बिल बढ़ा हुआ क्यों आया है। अब इसकी वजह का खुलासा हो गया है। इसकी वजह पीपीएसी है। जानिए यह क्या है और इसका बिल पर असर कैसे पड़ता है? समझें पूरा कैलकुलेशन

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 9:59 AM
Delhi Electricity Bill: दिल्ली में इस कारण आ रहा तगड़ा बिजली बिल, समझें पूरा गणित
तगड़ा बिल आने की वजह ये है कि दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों को पावर पर्चेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (PPPC) में 9% बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है।

Delhi Electricity Bill: दिल्ली में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है। इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन जिनके यहां एक महीने में 200 यूनिट से अधिक बिजली खप रही है, उन्हें करारा झटका लगा है। इसी कारण दिल्लीवासियों को बिना रेट में बदलाव के महंगे बिल से जूझना पड़ रहा है। तगड़ा बिल आने की वजह ये है कि दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों को पावर पर्चेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (PPPC) में 9% बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद तीनों कंपनियों ने बिजली के दाम बढ़ा दिए। अब इसी इजाफे के चलते 200 यूनिट से खपत करने वाले दिल्लीवासियों को बिजली का बिल अधिक आ रहा है।

क्या है यह PPAC?

PPAC यानी पॉवर पर्चेंजिंग एडजेस्‍टमेंट कॉस्‍ट एक तरह का सरचार्ज या अधिभार है। जब कंपनियों को निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर बिजली खरीदनी पड़ती है तो कंपनियां इस सरचार्ज को वसूलती हैं। आसान भाषा में समझें तो जब बिजली की कीमत एकाएक बढ़ती है तो इसकी कीमत ग्राहकों से वसूलने के लिए बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियां यानी डिस्कॉम बिल में पीपीएसी जोड़ती हैं। अब सवाल है कि डिस्कॉम को महंगी बिजली क्यों सप्लाई हुई तो इसकी वजह ये है कि भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग काफी बढ़ गई तो सप्लॉयर को बिजली बनाने वाली कंपनियों से इसे मंहगे में खरीदना पड़ा। बिजली बनाने वाली कंपनियों को कोयले की महंगाई ने सताया।

कैसे पड़ता है बिल पर फर्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें