चेन्नई की स्ट्रक्चरल स्टील डिजाइन और डिटेलिंग कंपनी टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस ने अपने कर्मचारियों को मालामाल कर दिया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर उपहारों की बौछार की है। कंपनी ने कड़ी मेहनत करने वाले कर्मचारियों को कार और बाइक बतौर गिफ्ट किया है। कुल 28 कारें और 29 बाइक कर्मचारियों के बीच बांटी गई हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि ये उपहार कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के मकसद से दिया गया है। कंपनी ने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को देखते हुए हुंडई, टाटा, मारुती, सुजुकी और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां कर्मचारियों को दी गई हैं।
