भीषण गर्मी ने उत्तर भारत के लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। कई राज्यों में तो गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मौसम में लोगों को न घर में चैन रहता है न ही बाहर। चिलचिलाती धूप और गर्म के हवा के थपेड़ों की मार लोग झेल रहे हैं। गर्मी की तपिश से बचने के लिए लोग तरह तरह के पैंतरे अपनाते रहते हैं। इस मौसम में किसी के घर में दिन रात एसी चलता है तो वहीं कुछ लोग कूलर से काम चलाते हैं। एयर कंडीशनर वाले कमरे में बैठते ही गर्मी छूमंतर हो जाती है और पसीने के साथ चिपचिपाहट की भी छुट्टी हो जाती है। लेकिन दिक्कत उन लोगों के लिए होती है जिनके घर में सिर्फ कूलर लगा हो।
