Get App

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन पटरी पर, 180 Kmph की पकड़ेगी रफ्तार, दिखेगा मेक इन इंडिया का दम!

इस ट्रेन को गुजरात के सावली में Alstom ने तैयार किया है। RRTS यानी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के फर्स्ट फेज में दिल्ली से मेरठ, पानीपत और पलवल शहर को जोड़ा जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2022 पर 6:56 PM
देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन पटरी पर, 180 Kmph की  पकड़ेगी रफ्तार, दिखेगा मेक इन इंडिया का दम!
मेक इन इंडिया के तहत इस ट्रेन को पूरी तरह से भारत में ही बनाया गया है। इस ट्रेन गुजरात के सावली में Alstom ने तैयार की है।

अब दिल्ली से मेरठ का सफर और भी आसान हो जाएगा क्योंकि देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन बनकर तैयार हो गई है और सबसे पहले इसी रूट पर उतारी गई है। इस ट्रेन को गुजरात के सावली में Alstom ने तैयार किया है। RRTS यानी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के फर्स्ट फेज में दिल्ली से मेरठ, पानीपत और पलवल शहर को जोड़ा जा रहा है । ये ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।

मेक इन इंडिया के तहत इस ट्रेन को पूरी तरह से भारत में ही बनाया गया है। इस ट्रेन गुजरात के सावली में Alstom ने तैयार की है। सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए इस ट्रेन में आरामदायक सीटें, wifi, mobile चार्जिंग और CCTV जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इस ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा और साथ ही प्रीमियम कोच की भी सुविधा उपलब्ध होगी । फिलहाल इस ट्रेन का किराया तय नहीं किया गया है।

Gainers & Losers:उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन स्टॉक्स में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

एनसीआरटीसी भारत का पहला रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) डेवलप कर रही है जो हाई स्पीड वाला regional passenger transport rail system है। इस तरह की पहली ट्रेन दिल्ली में सराय काले खां-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें