Get App

Direct to Mobile Technology: DTH और केबल की हो जाएगी छुट्टी, बिना इंटरनेट और सिम के फोन पर चलाएं TV चैनल

Direct to Mobile Technology: देश में केंद्र सरकार टेक्नोलॉजी पर अपना फोकस तेजी से बढ़ा रही है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए अब आने वाले समय में बिना इंटरनेट और सिम के मोबाइल फोन पर लाइव टीवी चैनल्स का मजा ले सकते हैं। सरकार इसके लिए डायरेक्ट टू मोबाइल (Direct-To-Mobile Technology – D2M) लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका फाइल ड्रॉफ्ट सरकार के पास भेज दिया गया है

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 13, 2024 पर 2:16 PM
Direct to Mobile Technology: DTH और केबल की हो जाएगी छुट्टी, बिना इंटरनेट और सिम के फोन पर चलाएं TV चैनल
Direct to Mobile Technology: D2M टेक्नोलॉजी के आने से स्मार्टफोन यूजर्स की इंटरनेट पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।

Direct to Mobile Technology: मौजूदा समय में स्मार्टफोन पर लाइव टीवी और OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन करने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है। लेकिन अब आने वाले दिनों में आप इन सभी प्लेटफॉर्म पर बिना इंटरनेट और सिम के मजा ले सकेंगे। आप लाइव टीवी चैनल्स देख सकेंगे। इसके ले इंटरनेट या सिम की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, केंद्र सरकार अब एक नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। जिसका नाम डायरेक्ट टू मोबाइल (Direct-To-Mobile Technology – D2M) है। दूरसंचार विभाग (DoT) की टेक्नोलॉजी वेंचर दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (TEC) इस पर काम कर रहे थे। इस पर अब फाइनल ड्रॉफ्ट केंद्र सरकार को सौंप दिया है।

यह टेक्नोलॉजी बिना किसी एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन के स्मार्टफ़ोन पर मल्टीमीडिया कॉन्टेंट ट्रांसमिट करने में सक्षम है। D2M का उपयोग करके नेटवर्क बैंडविड्थ पर दबाव डाले बिना सीधे यूजर्स के मोबाइल फोन पर जानकारी पहुंचाई जा सकती है। देश के 19 शहरों में इस टेक्नोलॉजी का ट्रायल चल रहा है। इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया था।

जानिए क्या है D2M टेक्नोलॉजी?

भारत में स्मार्ट टीवी की डिमांड दिनों दिन तेजी से बढ़ रही है। स्मार्ट टीवी में इंटरनेट कनेक्शन के जरिए YouTube जैसे ऐप की मदद से वीडियो और पिक्चर देख सकते हैं। हालांकि टीवी चैनल को लाइव नहीं देखा जा सकता है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए सरकार एक नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। जिसमें बिना किसी एक्सटर्नल एंटीना या फिर सेटअप बॉक्स के जरिए मोबाइल पर लाइव टीवी देखा जा सके। कहा जा रहा है कि इस टेक्नोलॉजी में सीधे मोबाइल फोन में एक एंटीना लगाया जाएगा। जिसके जरिए सीधे मोबाइल पर चैनल कैच करने लगेंगे। सरल शब्दों में कहें तो यह एक तरह से FM रेडियो की तरह काम करेगा। जहां रिसीवर एक डिवाइस के भीतर अलग-अलग रेडियो फ्रीक्वेंसी पर टैप कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें