Get App

Electronic Appliances: कूलर-पंखा, टीवी-फ्रिज कितनी खाते हैं बिजली? लगाएं हिसाब, ऐसे बचाएं बिजली

Electricity Consumption: इन दिनों बिजली का बिल कुछ ज्यादा आ रहा है। जिससे बहुत से लोग बढ़े हुए बिल से परेशान रहते हैं। ऐसे में आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि घर में लगे हुए पंखे, टीवी, फ्रिज, कूलर, एसी को चलाने में कितनी बिजली खर्च होती है। इससे आप बिजली की बचत करना सीख सकते हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 28, 2024 पर 3:39 PM
Electronic Appliances: कूलर-पंखा, टीवी-फ्रिज कितनी खाते हैं बिजली? लगाएं हिसाब, ऐसे बचाएं बिजली
Electronic Appliances: आमतौर पर एसी कूलर के मुकाबले पंखे में बिजली कम खर्च होती है।

आम आदमी के घर में बिजली के बिल की समस्या एक साधारण बात बन गई है। गर्मी के मौसम में बिजली के बिल बढ़े हुए मिलने का अनुमान पहले से रहता है। इसलिए बहुत से लोग बिजली कटौती के उपाय ढूंढते रहते हैं। वैसे भी घर में लगे टीवी, फ्रिज, कूलर या एसी कितनी यूनिट बिजली की खपत करते हैं। इसे पता करना बेहद जरूरी है। कोई एक उपकरण कितना बिजली खाता है, इसे पता करना मुश्किल काम है। यह तभी पता चल पाता है जब हर महीने बिजली बिल आता है। उसमें भी यह जानकारी नहीं मिलती कि एसी को चलाने में कितनी बिजली लगी या कपड़ा आयरन करने पर कितनी यूनिट बिजली खर्च हुई।

आज के दौर में घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है। बल्ब, पंखा, एयर कंडीशनर, टीवी, फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इनमें कितनी बिजली खर्च होती है, यह जानना भी बहुत जरूरी है।

इतनी खर्च होगी बिजली

इसे जानने के लिए पहले यूनिट का मतलब समझिए। 1 यूनिट माने 1 किलोवॉट प्रति घंटा यानी कि 1000 वॉट का कोई उपकरण 1 घंटे इस्तेमाल करते हैं तो उससे 1 यूनिट बिजली खपत होती है। आपके घर में एलईडी बल्ब, पंखा, एसी, टीवी, फ्रिज, ट्यूबलाइट, माइक्रोवेव ऑवन, आइरन, वाशिंग मशीन, लैपटॉप और मिक्सर लगे हो सकते हैं। 9 वॉट के 3 बल्ब अगर 10 घंटे जलते हैं तो इससे 270 वॉट बिजली खर्च होगी। इसी तरह 60 वॉट के 4 पंखे घर में लगे हों और 12 घंटे चलें तो 2880 वॉट बिजली खर्च होगी। 1600 वॉट का 1 एसी 5 घंटे चले तो उससे 8000 वॉट बिजली खर्च होगी। एक टीवी हो और 2 घंटे चले तो 140 वॉट बिजली लगेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें