Get App

फ्लाइट डिले या कैंसल होने पर मिलेगा पैसा वापस, जानें पैसेंजर्स के तौर पर क्या है आपका अधिकार

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब हमारी फ्लाइट डिले हो जाती है या फिर कैंसल कर दी जाती है। ऐसे में आपके पास पैसेंजर के तौर पर कुछ ऐसे अधिकार भी होते हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे आपको काफी कम परेशानी भी होगी। भारत की एविएशन मिनिस्ट्री का पैसेंजर चार्टर प्लेन में यात्रा करने वालों को इन अधिकारों की गारंटी देता है। इन अधिकारों के तहत एक यात्री के तौर पर आप मुआवजे या फिर रिफंड की मांग भी कर सकते हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 28, 2023 पर 4:35 PM
फ्लाइट डिले या कैंसल होने पर मिलेगा पैसा वापस, जानें पैसेंजर्स के तौर पर क्या है आपका अधिकार
कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब हमारी फ्लाइट डिले हो जाती है या फिर कैंसल कर दी जाती है

फ्लाइट कहीं भी सबसे जल्दी पहुंचने का सबसे आसान जरिया है। फ्लाइट के जरिए आप लंबी दूरी की यात्रा को बस कुछ ही घंटों में तय कर सकते हैं। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब हमारी फ्लाइट डिले हो जाती है या फिर कैंसल कर दी जाती है। ऐसे में आपके पास पैसेंजर के तौर पर कुछ ऐसे अधिकार भी होते हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे आपको काफी कम परेशानी भी होगी। भारत की एविएशन मिनिस्ट्री का पैसेंजर चार्टर प्लेन में यात्रा करने वालों को इन अधिकारों की गारंटी देता है। इन अधिकारों के तहत एक यात्री के तौर पर आप मुआवजे या फिर रिफंड की मांग भी कर सकते हैं।

फ्लाइट डिले होने पर आपके पास हैं ये अधिकार

फ्लाइट की एक ब्लॉक टाइमिंग होती है। ब्लॉक टाइमिंग से मतलब होता है कि फ्लाइट को एक जगह से उड़ान भरकर दूसरी जगह पहुंचने में कितना वक्त लगता है। यानी डिपार्चर और अराइवल की टाइमिंग। ब्लॉक टाइमिंग में वह वक्त भी सामिल होता है जब कोई प्लेन रनवे पर दौड़ रहा हो। अगर किसी फ्लाइट की ब्लॉक टाइमिंग दो घंटे की है और वह फ्लाइट 2.5 घंटे डिले हो जाए तो ऐसी स्थिति में यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा।

तीन से पांच घंटे डिले पर ये हैं नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें