Get App

12 घंटे की नौकरी, हफ्ते में 4 दिन काम, कम सैलरी लेकिन ज्यादा PF, 1 जुलाई से मोदी सरकार लागू कर सकती है नये नियम!

1 जुलाई से आपके ऑफिस के काम के घंटे बढ़ सकते हैं। कर्मचारियों के काम के घंटे 8 से 9 घंटे से बढ़कर 12 घंटे हो सकते है। मोदी सरकार की योजना जल्द से जल्द लेबर कोड के नियमों को लागू करने की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2022 पर 5:12 PM
12 घंटे की नौकरी, हफ्ते में 4 दिन काम, कम सैलरी लेकिन ज्यादा PF, 1 जुलाई से मोदी सरकार लागू कर सकती है नये नियम!
केंद्र सरकार 1 जुलाई, 2022 यानी अगले महीने से नए श्रम कानूनों को लागू करने की योजना बना रही है।

Labour Code: 1 जुलाई से आपके ऑफिस के काम के घंटे बढ़ सकते हैं। कर्मचारियों के काम के घंटे 8 से 9 घंटे से बढ़कर 12 घंटे हो सकते है। मोदी सरकार की योजना जल्द से जल्द लेबर कोड के नियमों को लागू करने की है। अधिकारियों के मुताबिक चारों लेबर कोड नियमों को लागू करने में जून महीने तक का समय लग सकता है और 1 जुलाई से यह नियम लागू हो सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक सूचना इस पर नहीं मिली है।

बढ़ जाएंगे काम के घंटे

साथ की कंपनियों के पास अधिकार होगा कि वह काम के घंटों को बढ़ाकर एक दिन में 12 घंटे कर सकती है लेकिन फिर एक दिन छुट्टी अधिक मिलेगी। यानी 3 दिन कर्मचारियों को छुट्टी मिल सकेगी।नया नियम लागू होने के बाद कंपनियां, कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी दे सकेगी।  कर्मचारियों को चार दिनों के लिए प्रति दिन 10 से 12 घंटे काम करना होगा। ए कानूनों का मतलब यह होगा कि ओवरटाइम के अधिकतम घंटे 50 घंटे (कारखाना अधिनियम के तहत) से बढ़कर 125 घंटे हो जाएंगे।

वेतन घटेगा और पीएफ बढ़ेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें