Get App

Google Pay से पेमेंट करने पर हो जाएं अलर्ट, इन बातों का रखें ध्यान, गलती से भेजे गए पैसे भी मिल जाएंगे वापस

Google Pay App: देश में डिजिटल पेमेंट का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन पेमेंट के इस युग में बहुत से लोग फोन पे, गूगल पे जैसे तमाम ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ये जितना आसान हैं, उतना इनमें जोखिम भी है। इस बीच अगर आप गूगल पे इस्तेमाल करते हैं तो हमेशा सावधान रहें। इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखें

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 2:55 PM
Google Pay से पेमेंट करने पर हो जाएं अलर्ट, इन बातों का रखें ध्यान, गलती से भेजे गए पैसे भी मिल जाएंगे वापस
Google Pay App: Google Pay सभी गलत लेनदेन के लिए धनवापसी की गारंटी नहीं देता है।

भारत में लगातार डिजिटल पेमेंट की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। PhonePe और Google Pay भारत के बड़ी पेमेंट ऐप प्लेटफॉर्म है। लेकिन डिजिटल पेमेंट में फ्रॉड की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इन ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो हमेशा सावधान रहना चाहिए। एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है और आपको तगड़ा चूना लग सकता है। वहीं अगर आप गलती से किसी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। इस बारे में आप क्या कर सकते हैं, इसकी जानकारी होनी चाहिए।

दरअसल, इन एप्स की मदद से पैसा भेजना जितना आसान है, उतना ही इनके साथ गलती की संभावना भी होती है। यहा मोबाइल नंबर के जरिए पेमेंट किया जाता है। ऐसे में गलत मोबाइल नंबर पर पैसा ट्रांसफर करने की घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं।

ऐप्स की जिम्मेदारी नहीं

हम Gpay, PhonePe और Paytm का इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। ये दरअसल थर्ड पार्टी ऐप्स हैं। ऐसे में पैसा गलत ट्रांसफर होने में इनकी सीधे तौर पर कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। ये ऐप्स आपके बैंक अकाउंट से लिंक यूपीआई के आधार पर पेमेंट में मदद करते हैं। ऐसे में सवाल अभी भी यही है कि यदि आप गलती से पैसा ट्रांसफर कर देते हैं तो क्या इन्हें वापस पाने का कोई तरीका है कि नहीं। आपको बता दें कि गलत अकाउंट में गए पैसे वापस मिल सकते हैं। इसके लिए रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें