Sarva Pitra Amavasya 2025: अश्विन मास की अमावस्या का दिन पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन अंतिम श्राद्ध और तर्पण के बाद पितृ विदा हो जाते हैं। इस साल सर्व पितृ अमावस्या आज, 21 सितंबर 2025 को की जाएगी। इसी दिन पितृ पक्ष का अंतिम दिन होगा और सर्व पितृ विसर्जन किया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस साल सर्व पितृ अमावया के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें पितृ की विदाई विशेष फलदायी मानी जा रही है। अमावस्या श्राद्ध को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन श्राद्ध करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन पूर्णिमा तिथि को मृत हुए लोगों का भी महालय श्राद्ध किया जाता है।