ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए लगातार तीसरे साल 8 अगस्त 2023 यानी मंगलवार के दिन मानसून बोनांजा को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस मानसून बोनांजा में बैंक कुछ खास कटेगरी पर एट्रैक्टिव डील, डिस्काउंट और कैशबैक की पेशकश कर रहा है। इस मानसून बोनांजा में आपको 50 फीसदी तक का डिस्काउंट और कैशबैक मिल रहा है। इसका फायदा बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके उठाया जा सकता है।
