Ola Electric ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) पर 72 घंटों के लिए शानदार डिस्काउंट और ऑफर्स (Discount and Offers) शुरू किए। 25000 की कीमत के साथ 2000 का कैशबैक (Electric Scooter Cashback) भी खरीददार को मिल रहा है। ये ऑफर खास महिलाओं के लिए है। 8 मार्च से लेकर 10 मार्च तक ही इसकी वैलिडिटी (Ola Offers Valid) होगी। इसके साथ ही महिलाओं को पेट्रोल से चलने वाले पुराने स्कूटर्स पर भी एक्सचेंज ऑफर (Ola Exchange Offer) दिया जा रहा है।
