Get App

Pan Aadhaar Link: जल्दी कराएं पैन को आधार से लिंक, वरना चुकाने पड़ सकते हैं 10 हजार रुपये!

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियमों के अनुसार 31 मार्च 2022 से पहले पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 6:01 PM
Pan Aadhaar Link: जल्दी कराएं पैन को आधार से लिंक, वरना चुकाने पड़ सकते हैं 10 हजार रुपये!
Pan Aadhaar Link: जल्द कराएं पैन को आधार से लिंक, वरना चुकाने पड़ सकते हैं 10 हजार रुपये

देश में आधार कार्ड और पैन कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। इन दोनों की जरूरत बैंक से जुड़े से सभी कामों में पड़ती है। बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर निवेश करने, बच्चों के स्कूल एडमिशन से लेकर घर खरीदने में सभी जगह इन दोनों डॉक्यूमेंट्स की होती है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियमों के अनुसार 31 मार्च 2022 से पहले पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप 31 मार्च 2022 तक पैन और आधार को लिंक नहीं करते तो आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

यूं करें PAN Aadhaar Card Link

- अगर आपने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर लिया है तो आर इस लिंक पर क्लिक करके अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in यानी अब नई वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाएं। नीचे की तरफ Link Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें।

- अपने स्टेट्स को देखने के लिए हाइपर लिंक Click here पर क्लिक करें। यहां आपको अपने आधार और पैन कार्ड की डिटेल्स भरनी होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें