Tripura Fuel Crisis: अगर आप बाइक या कार से चल रहे हैं तो सावधान हो जाए। यह कोई जरूरी नहीं है कि आपकी बाइक या कार की टंकी फुल हो जाएगी। दरअसल त्रिपुरा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में बाइक और कार चलाने वालों के लिए पेट्रोल –डीजल की लिमिट तय कर दी गई है। यानी अब आपको त्रिपुरा में तय लिमिट के हिसाब से ही पेट्रोल-डीजल मिलेगा। राज्य सरकार ने यह लिमिट 1 मई 2024 से लागू कर दी है। कब तब तक यह लिमिट लागू रहेगी, इस बारे में अभी तक कोई आदेश सामने नहीं आया है।
