Get App

PM Kusum: बंजर जमीन भी उगलेगी सोना, इस सरकारी योजना में कमाई का मौका

PM Kusum Yojana: पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप खरीदने पर 60 फीसदी की सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा सोलर पंप लगाने के लिए 30 फीसदी लोन भी मिलता है। इसके जरिए किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को आसानी से बिजली मुहैया कराई जा रही है

Jitendra Singhअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 3:06 PM
PM Kusum: बंजर जमीन भी उगलेगी सोना, इस सरकारी योजना में कमाई का मौका
पीएम कुसुम योजना के तहत किसान सोलर पंप लगवाकर आसानी से फसलों की सिंचाई कर सकते हैं।

किसानो की फसलों को बेहतर सिंचाई के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Pradhan Mantri Kusum Yojana) चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। सब्सिडी मिलने पर किसानों को बहुत कम पैसे चुकाना पड़ता हैं। किसान इस योजना के तहत जहां 70 से 80 फीसदी सब्सिडी पर सोलर पंप अपने खेत में लगवा सकते हैं। वहीं इसके जरिए वे बेहतर कमाई भी कर सकते हैं।

अगर आप भी सोलर ऊर्जा से शुरू करना चाहते हैं तो फिर सरकार की पीएम कुसुम योजना के साथ जुड़ने की सोच सकते हैं। पीएम कुसुम योजना को साल 2019 में शुरू किया गया था। जिसके बाद इस योजना का विस्तार किया गया है।

सोलर पंप लगाने के लिए 60 फीसदी छूट

मोदी सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत की थी। यह योजना ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाने के लिए सिर्फ 10 फीसदी पैसे खर्च करना होता है। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को बैंक अकाउंट में 60 फीसदी पैसे डाल देती हैं। इसमें केंद्र और राज्यों की ओर से बराबर-बराबर यानी 30-30 फीसदी मुहैया कराया जाता है। इन पंपों को लगाने पर बीमा कवर भी मिलता है। किसानों को इस योजना से काफी फायदा हुआ है। इतना ही नहीं सिंचाई की समस्या भी काफी हद तक खत्म हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें