Get App

PM Kusum Yojana: किसान अब कर सकेंगे फ्री में सिंचाई, मिलेगी 75% सब्सिडी, बढ़ेगी कमाई, जानिए कैसे उठाएं फायदा

PM Kusum Yojana: पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 75 फीसदी सब्सिडी मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2022 पर 5:22 PM
PM Kusum Yojana: किसान अब कर सकेंगे फ्री में सिंचाई, मिलेगी 75% सब्सिडी, बढ़ेगी कमाई, जानिए कैसे उठाएं फायदा
सोलर पंप से किसानों को सिंचाई करना होगा बेहद आसान

PM Kusum Yojana: किसानों की आर्थिक रूप से उन्नति के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Pradhan Mantri Kusum Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। इसके साथ ही किसान इस योजना के जरिए कमाई भी कर सकते हैं।

जानिए क्या है प्रधानमंत्री कुसम योजना

मोदी सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत की थी। यह योजना ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 30 फीसदी और राज्य सरकार की तरफ से 45 फीसदी सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। कुल मिलाकर किसानों सोलर पंप लगाने के लिए 75 फीसदी सब्सिडी मिल जाती है। किसानों को सिर्फ 25 फीसदी पैसे देने होते हैं। इन पंपों को लगाने पर बीमा कवर भी मिलता है।

PM-KISAN Yojana : अब इन किसानों से बड़ी रिकवरी करेगी सरकार, गलती से ट्रांसफर हुए हजारों करोड़

सिंचाई के लिए मिली बेहतर सुविधा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें