Get App

Post office Monthly Income Scheme (MIS): 31 मार्च के पहले सेविंग अकाउंट से लिंक कराना है जरूरी, जानिए क्यों

डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने, मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों में लगाम कसने और धोखाधड़ी से बचने के मकसद से पोस्ट ऑफिस ने मंथली स्कीम को सेविंग अकाउंट या बैंक से लिंक करने के लिए कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 1:20 PM
Post office Monthly Income Scheme (MIS): 31 मार्च के पहले सेविंग अकाउंट से लिंक कराना है जरूरी, जानिए क्यों
सेविंग अकाउंट से लिंक कराना है जरूरी, वरना होगा बड़ा नुकसान

पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (Senior citizen savings scheme), मंथली इनकम स्कीम और टर्म डिपॉजिट अकाउंट (Term deposit account) को अपने सेविंग अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। 1 अप्रैल से इन पर मिलने वाली ब्याज तभी मिलेगी, जब आपकी स्कीम सेविंग अकाउंट से लिंक होगी। डिपार्टमेंट ने आगे कहा है कि अगर नहीं लिंक कर पाते हैं तो तो बकाया ब्याज के पैसे सिर्फ पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में क्रेडिट या चेक के जरिए किया जाएगा।

दरअसल, डाक विभाग ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने, मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों में लगाम कसने और धोखाधड़ी से बचने के मकसद से यह फैसला लिया है। लिंक कराने के लिए आखिरी डेडलाइन 31 मार्च 2022 तय की गई है।

कुल मिलाकर 1 अप्रैल 2022 से मंथली इनकम स्कीम, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और टर्म डिपॉजिट अकाउंट्स से कैश में ब्याज भुगतान की अनुमति नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट ने अपने एक सर्कुलर में कहा है कि कुछ मंथली इनकम स्कीम के अकाउंटहोल्डर्स ने मासिक, तिमाही और साना ब्याज के क्रेडिट के लिए अपने सेविंग अकाउंट को लिंक नहीं कराया है। इसके अलावा बहुत से अकाउंट होल्डर्स को नहीं मालूम है कि उन्हें ब्याज भी मिल रही है। उनके ब्याज के पैसे पोस्ट ऑफिस के अकाउंट में रह जाते हैं।

EPFO के पीएफ पर ब्याज घटाने पर कर्मचारियों को इतना होगा नुकसान, जानें पूरा कैलकुलेशन

सेविंग अकाउंट से लिंक कराने पर फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें