Get App

Rules to Change from 1st January: आज से बदल जाएंगे यह नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Rules to Change from 1st January: 1 जनवरी 2022 से कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है। यह ऐसे नियम हैं जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2022 पर 10:55 AM
Rules to Change from 1st January: आज से बदल जाएंगे यह नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
नए साल में हो रहे हैं कई अहम बदलाव

Rules to Change from 1st January: साल 2022 की आज से शुरुआत हो चुकी है। इस नए साल में आपको कई बदले हुए नियम नजर आ सकते हैं। यह ऐसे नियम हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इन नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

1 जनवरी 2022 से ATM से पैसा निकालना, EPFO के नये दिशानिर्देश, बैंक लॉकर से जुड़े नियम बदलने वाले हैं। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। आइये जानते हैं किन नियमों में हो रहा है बदलाव...

ATM से पैसे निकालना हो जाएगा महंगा

1 जनवरी 2022 यानी आज से ग्राहकों को फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर ग्राहकों को ज्यादा पेमेंट करना होगा। 10 जून 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से ATM से मुफ्त मासिक पैसा निकालने पर एक लिमिट के बाद शुल्क बढ़ाने की इजाजत दी थी। हर एक बैंक हर महीने कैश और नॉन कैश ATM ट्रांजेक्शन देता है। अब 1 जनवरी से मुफ्त सीमा के बाद चार्ज देना होगा। ये चार्ज अब 20 रुपये से 21 रुपये कर दिया गया है। बैंक अपने बैंक के ATM से फ्री में 5 बार कैश निकाल सकते हैं और 3 बार अन्य बैंक के ATM से कैश निकाल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें