Sahara Refund Portal: सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने 'सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल (CRCS-Sahara Refund Portal)' लॉन्च कर दिया है। पोर्टल के जरिए सहारा की को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक अप्लाई कर सकते हैं। इन को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं। इस पोर्टल के जरिए सहारा में निवेशकों के फंसे पैसे 45 दिन में वापस मिल जाएंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। पैसे वापस नहीं मिलने पर निवेशकों ने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील की थी।
