Get App

SBI के ग्राहक मिस्डकॉल से भी चेक कर सकते हैं अपना बैलैंस, जानें और क्या क्या शामिल है इस सर्विस में

SBI क्विक एक तरह की मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस है जो कि SBI अकाउंट होल्डर्स को रजिस्ट्रेशन, अकाउंट का बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, ATM कार्ड को बंद करना, लोन और पीएम सोशल सिक्योरिटी स्कीम समेत कई तरह की सर्विस ऑफर करती है। SBI के ग्राहक केवल एक मिस्ड कॉल भेजकर या फिर केवल एक एसएमएस करके इस सुविधा के जरिए कई सारी जानकारियां हासिल भी कर सकते हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 09, 2023 पर 7:24 AM
SBI के ग्राहक मिस्डकॉल से भी चेक कर सकते हैं अपना बैलैंस, जानें और क्या क्या शामिल है इस सर्विस में
SBI अपने ग्राहकों को मिस्ड कॉल और SMS के जरिए ही कई तरह की बैकिंग सर्विस डिलिवर कर रहा है

देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को मिस्ड कॉल और SMS के जरिए ही कई तरह की बैकिंग सर्विस डिलिवर कर रहा है। SBI के ग्राहक अपने मोबाइल से केवल मिस्ड कॉल देकर या फिर एसएमएस भेजकर अपने अकाउंट का बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और इस तरह की दूसरी कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी सुविधा को SBI क्विक मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस नाम दिया है।

कैसे काम करती है SBI की ये सर्विस

SBI क्विक एक तरह की मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस है जो कि SBI अकाउंट होल्डर्स को रजिस्ट्रेशन, अकाउंट का बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, ATM कार्ड को बंद करना, लोन और पीएम सोशल सिक्योरिटी स्कीम समेत कई तरह की सर्विस ऑफर करती है। एसबीआई के ग्राहक इस सर्विस से खुद को डी-रजिस्टर भी कर सकते हैं। साथ ही ग्राहक ईमेल के जरिए भी अपने अकाउंट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई के ग्राहक होम लोन और एजुकेशन लोन के ब्याज का सर्टिफिकेट भी ईमेल के जरिए हासिल कर सकते हैं।

Axis बैंक के कस्टमर्स क्रेडिट कार्ड से भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानें ऐप से लिंक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

SBI की इस सुविधा के लिए कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें