Get App

SBI का सर्वर हुआ डाउन, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और योनो ऐप की सर्विस हुई ठप, यूजर्स ने ट्विटर पर की शिकायत

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों ने सोमवार को ट्विटर पर शिकायत करते हुए लिखा कि वे बैंक की डिजिटल सर्विस को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग, UPI सर्विस और बैंक का ऑफीशियल ऐप एसबीआई योनो (SBI Yono) जैसी सर्विस काम नहीं कर रही थीं। SBI के कई ग्राहकों ने ट्विटर पर इससे जुड़ी शिकायत की हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 03, 2023 पर 9:18 PM
SBI का सर्वर हुआ डाउन, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और योनो ऐप की सर्विस हुई ठप, यूजर्स ने ट्विटर पर की शिकायत
SBI के ग्राहकों ने बैंक का सर्वर डाउन होने की शिकायत की है

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों ने बैंक का सर्वर डाउन होने की शिकायत की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों ने सोमवार को ट्विटर पर शिकायत करते हुए लिखा कि वे बैंक की डिजिटल सर्विस को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग, UPI सर्विस और बैंक का ऑफीशियल ऐप एसबीआई योनो (SBI Yono) जैसी सर्विस काम नहीं कर रही थीं। एसबीआई के यूजर्स ने ट्विटर पर इसे लेकर शिकायत की है।

SBI के ग्राहकों ने की ट्विटर पर शिकायत

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कई ग्राहकों ने ट्विटर पर इससे जुड़ी शिकायत करते हुए कहा कि SBI के सर्वर 31 मार्च से ही ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। चौथा दिन है और साइट/ऐप्स सुबह से ही पूरी तरह डाउन हैं। क्या यह बैंक पर साइबर हमला है या सामान्य घटना है। जवाब चाहिए, उपभोक्ता भारी नुकसान उठा रहे हैं।

अप्रैल में 15 दिनों तक नहीं होगा बैंकों में काम-काज, चेक करें बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

एक यूजर ने किया PMO को टैग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें