टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों और ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों के साथ बैठक बुलाई है। 15 और 16 फरवरी की होने इस बैठक में ट्राई साल 2023 का रोडमैप तैयार करेगा। साथ ही दोनों सेक्टर से मुद्दे सुलझाने की कोशिश भी होगी। इस खबर पर विस्तार से बात करते हुए सीएनबीसी -आवाज के संवाददाता असीम मनचंदा ने कहा कि इस बैठक में टेलीकॉम सेक्टर के मुद्दे सुलझाने पर भी चर्चा की जाएगी।
