Get App

15 अगस्त को घर पर फहराना है तिरंगा, पोस्ट ऑफिस से ऑनलाइन 25 रुपये में खरीद सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज

पूरे देश में 76वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में हर घर तिरंगा भियान के तहत देश भर के पोस्ट ऑफिस में तिरंगे को बेचा जा रहा है। भारत सरकार ने सभी नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का खास अभियान शुरू किया है। डाक विभाग ने अपने वेब पोर्टल - www.indiapost.gov.in के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के ऑनलाइन बिक्री की भी घोषणा की है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 11:55 AM
15 अगस्त को घर पर फहराना है तिरंगा, पोस्ट ऑफिस से ऑनलाइन 25 रुपये में खरीद सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज
पूरे देश में 76वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में हर घर तिरंगा भियान के तहत देश भर के पोस्ट ऑफिस में तिरंगे को बेचा जा रहा है

आने वाली 15 अगस्त की तारीख को पूरे देश में 76वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में हर घर तिरंगा भियान के तहत देश भर के पोस्ट ऑफिस में तिरंगे की बिक्री की जा रही है। भारत सरकार ने सभी नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का खास अभियान शुरू किया है। डाक विभाग ने अपने वेब पोर्टल - www.indiapost.gov.in के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के ऑनलाइन बिक्री की भी घोषणा की है।

किया गया है ट्वीट

ऑल-इंडिया रेडियो न्यूज के ऑफीशियल ट्वीट के मुताबिक, इंडिया पोस्ट ऑफिस हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए अपने 1.60 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा। सरकार 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चला रही है. नागरिक विभाग की ई-पोस्टऑफिस सुविधा के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

Amazon Great Freedom Festival Sale: आज से शुरू हो चुकी है सेल, इन मोबाइल पर मिल रही है धमाकेदार छूट

ऑनलाइन ऐसे खरीद पाएंगे तिरंगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें