CSB BANK ने दूसरी तिमाही के लिए अच्छे अपडेट दिए हैं। बैंक के डिपॉजिट में 25 फीसदी का उछाल आया है, जबकि ग्रॉस एडवांसेज में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है । बैंक के दूसरी तिमाही के अपडेट और ग्रोथ आउटलुक पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े CSB BANK के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रलय मंडल।
दूसरी तिमाही में बैंक का प्रदर्शन अच्छा रहा
इस बातचीत में प्रलय मंडल ने कहा कि दूसरी तिमाही में बैंक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस अवधि में आय में 25 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं डिपॉजिट में 20 फीसदी की बढ़त हुई है। गोल्ड लोन में भी 27 फीसदी की ग्रोथ हुई है। बैंक ने इस तिमाही में डिपॉजिट ग्रोथ बढ़ाने के लिए अपने ब्रांचों और दूसरे रूट से काफी मजबूत कोशिश की थी जिसका अच्छा फायदा मिला है। डिपॉजिट के साथ बैंक ने बाजार से पैसा जुटाने की भी तरीका अपनाया। ये आगे बैंक के एसेट ग्रोथ में कुशन का काम करेगा। कुल मिला कर बैंक की ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक रही है।
नेट इंटरेस्ट मार्जिन के 4.5-4.8 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद
उन्होंने आगे कहा कि अभी बैंकिंग सिस्टम में डिपॉजिट कॉस्ट थोड़ी बढ़ी हुई है। पिछले 1 साल में फंड की लागत में करीब 1 फीसदी की बढ़त हुई है। हालांकि पिछले दो तीन महीनों में ये कमोबेस स्टेबल रहा है लेकिन गिरा नहीं है। 2 तिमाही में फंड लागत समान्य स्तर पर आने की उम्मीद है। बाजार बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धी है ऐसे में फंड लागत को ग्राहकों पर पासऑन करना बहुत मुश्किल है। इस पूरे साल बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन के 4.5-4.8 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है।
आरबीआई की एडवाइजरी पर काफी गंभीर
प्रलय मंडल ने कहा कि ने कहा कि बैंक गोल्ड लोन पर फोकस कर रहा। CSB BANK आरबीआई की एडवाइजरी पर काफी गंभीरता से काम करता है। बैंक के कारोबार में गोल्ड लोन का शेयर 41.85 फीसदी से बढ़कर 44.68 फीसदी हो गया है। बैंक ने गोल्ड लोन पर आरबीआई के सर्कुलर का काफी हद तक अनुपालन कर लिया है। 2-4 महीनें में हमें दो -चार चीजों और करना हैं। इसमें डॉक्यूमेंटेशन में और सुधार, ऑन द ग्राउंड ऑडिट प्रकिया में मजबूती आदि जैसे मुद्दे शामिल है। बैंक इन पर काम कर रहा है। आरबीआई की तरफ से जो कुछ भी किया जा रहा है वह इंडस्ट्री के लिए अच्छा है।