Work Life Balance for Women: ऑफिस, घर और बच्चों के बीच बैलेंस बनाए रखना महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल काम है। कई बार घर और ऑफिस के बीच ऑप्शन चुनने के लिए महिलाएं घर को ज्यादा तवज्जो देती हैं और नौकरी छोड़ देती है। नौकरी डॉट कॉम के एक सर्वे से पता चला है कि महिलाएं अक्सर काम और जीवन के बीच संतुलन की कमी, फ्लेक्सिबल काम के विकल्प न होने और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण नौकरी छोड़ देती हैं। सर्वे में 39 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उनके लिए काम और जीवन के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो गया, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी।
