Get App

Credit Card: दूसरा क्रेडिट कार्ड बनवाने के बारे में सोच रह हैं? तो पहले ये बातें जरूर जान लें

क्रेडिट कार्ड से आपके लिए पेमेंट करना काफी आसान हो जाता है, लेकिन यह एक लायबिलिटी भी है। इसलिए दूसरा क्रेडिट कार्ड तभी बनवाना ठीक रहेगा, जब आपको वाकई इसकी जरूरत है। इसका मतलब है कि सिर्फ शौक के लिए दूसरा क्रेडिट कार्ड बनवाना ठीक नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2025 पर 4:25 PM
Credit Card: दूसरा क्रेडिट कार्ड बनवाने के बारे में सोच रह हैं? तो पहले ये बातें जरूर जान लें
जब आप दूसरे क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं तो बैंक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट ध्यान से देखता है।

कई लोग पहले क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के फायदों को ठीक तरह से जान लेने के बाद दूसरा क्रेडिट कार्ड बनवाने के बारे में सोचने लगते हैं। अगर आप भी दूसरे क्रेडिट कार्ड के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए कुछ बातें जान लेना जरूरी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से आपके लिए पेमेंट करना काफी आसान हो जाता है, लेकिन यह एक लायबिलिटी भी है। इसलिए दूसरा क्रेडिट कार्ड तभी बनवाना ठीक रहेगा, जब आपको वाकई इसकी जरूरत है। इसका मतलब है कि सिर्फ शौक के लिए दूसरा क्रेडिट कार्ड बनवाना ठीक नहीं है।

बार-बार अप्लाई करने का क्रेडिट स्कोर पर खराब असर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूसरे क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के अप्लिकेशन का निगेटिव असर भी पड़ सकता है। अगर आप पहले क्रेडिट कार्ड के बिल को समय पर चुकाते हैं और आपका बिल पेमेंट रिकॉर्ड शानदार है तभी आपको दूसरे कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहिए। जब आप दूसरे क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं तो बैंक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट ध्यान से देखता है। अगर आप लगातार अप्लाई करते रहते हैं तो बैंक यह समझता है कि आपके साथ कैश फ्लो की प्रॉब्लम है। ऐसे में बैंक आपके अप्लिकेशन को खारिज कर सकता है।

दूसरे कार्ड के लिए कम से कम 3-6 महीने का वेट पीरियड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें