Get App

Credit Card यूजर्स के लिए खुशखबरी, UPI के जरिए कर सकेंगे पेमेंट

शुरुआत में सिर्फ Rupay Credit Cards पर यह सुविधा मिलेगी। बाद में इसका दायरा बढ़ाकर वीजा (Visa) और मास्टरकार्ड (Mastercard) क्रेडिट कार्ड को इसके तहत लाया जाएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2022 पर 1:21 PM
Credit Card यूजर्स के लिए खुशखबरी, UPI के जरिए कर सकेंगे पेमेंट
UPI देश में पेमेंट का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन गया है। यूपीआई प्लेटफॉर्म पर 26 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

क्रेडिट कार्ड (Credit Card) रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। वे क्रेडिट कार्ड से UPI के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। शुरुआत में सिर्फ Rupay Credit Cards पर यह सुविधा मिलेगी। बाद में इसका दायरा बढ़ाकर वीजा (Visa) और मास्टरकार्ड (Mastercard) क्रेडिट कार्ड को इसके तहत लाया जाएगा। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को इसका ऐलान किया।

दास ने कहा कि अभी यूजर्स के डेबिट कार्ड्स के जरिए सेविंग्स /करेंट अकाउंट्स को लिंक कर UPI ट्रांजेक्शन की इजाजत है। यूपीआई की पहुंच और इस्तेमाल बढ़ाने के मकसद से क्रेडिट कार्ड्स को यूपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में Rupay Credit Cards पर यह सुविधा दी जाएगी। इस सुविधा से कस्टमर्स को यूपीआई प्लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट के लिहाज से दूसरे विकल्प भी उपलब्ध होंगे। यह सुविधा इसके लिए जरूरी सिस्टम तैयार होने के बाद शुरू होगी।

यह भी पढ़ें : RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.50% बढ़ाकर 4.90% किया, बढ़ती महंगाई पर रहेगा फोकस

UPI देश में पेमेंट का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन गया है। यूपीआई प्लेटफॉर्म पर 26 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 5 करोड़ से ज्यादा मर्चेट्स हैं। मई में यूपीआई प्लेटफॉर्म के जरिए 594.63 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए, जिनकी वैल्यू 10.40 लाख रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें