Get App

समय पर सभी बिल पेमेंट के बावजूद आपका क्रेडिट स्कोर खराब है? जानिए इसकी वजह

आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। खराब क्रेडिट स्कोर से आपको काफी नुकसान हो सकता है। कई लोग अपने क्रेडिट स्कोर की जांच नहीं करते। खराब क्रेडिट स्कोर की वजह से बैंक या एनबीएफसी होम लोन या कार लोन का अप्लिकेशन रिजेक्ट कर देते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 10:35 AM
समय पर सभी बिल पेमेंट के बावजूद आपका क्रेडिट स्कोर खराब है? जानिए इसकी वजह
किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर कई बातों पर निर्भर करता है।

क्या आपने हाल में अपना क्रेडिट स्कोर चेक किया है? यह इसलिए जरूरी है क्योंकि होम लोन या कार लोन के आपके अप्लिकेशन का एप्रूवल आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। कई लोगों की शिकायत है कि समय पर बिल चुकाने के बावजूद उनका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है। इससे वे निराश हो जाते हैं। उन्हें इसका कारण समझ में नहीं आता है। अगर समय पर EMI, क्रेडिट कार्ड बिल आदि चुकाने के बावजूद आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो इसकी वजह समझने की जरूरत है।

क्रेडिट मिक्स

किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर (Credit Score) कई बातों पर निर्भर करता है। क्रेडिट मिक्स (Credit Mix) इनमें से एक है। यह आपके सेक्योर्ड और अनसेक्योर्ड लोन का रेशियो है। अगर सेक्योर्ड लोन की जगह अनसेक्योर्ड लोन ज्यादा लेते हैं तो इसका खराब असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ सकता है। पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड पर लिया गया लोन अनसेक्योर्ड लोन की कैटेगरी में आते हैं। होम लोन सेक्योर्ड लोन की कैटेगीर में आता है।

क्रेडिट रिपोर्ट में गलत इंफॉर्मेशन

कई बार क्रेडिट रिपोर्ट में गलत जानकारी की वजह से क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है। कई बार अकाउंट क्लोजर की जानकारी क्रेडिट एजेंसियों को नहीं मिल पाती है। ऐसे में आपके पेमेंट पर डिफॉल्ट मार्क हो जाता है। इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि समय-समय पर क्रेडिट रिपोर्ट चेक करने से इस तरह की गड़बड़ी का पता चल जाता है। इसे ठीक कराने पर क्रेडिट स्कोर अच्छा हो जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें