Get App

DA Hike: बस एक हफ्ता और फिर सरकारी कर्मचारियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, सरकार करेगी इतना डीए बढ़ाने का ऐलान

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी जुलाई डीए (DA) बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी घोषणा जल्द होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक डीए बढ़ोतरी (DA Hike) की घोषणा की तारीख को कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 10:38 AM
DA Hike: बस एक हफ्ता और फिर सरकारी कर्मचारियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, सरकार करेगी इतना डीए बढ़ाने का ऐलान
DA Hike: डीए तीन प्रतिशत बढ़कर 45 प्रतिशत होने की संभावना है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी जुलाई डीए (DA) बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी घोषणा जल्द होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक डीए बढ़ोतरी (DA Hike) की घोषणा की तारीख को कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फैसले की घोषणा सितंबर 2023 के महीने में की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में रिटेल महंगाई दर जुलाई में 15 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, ऐसे में सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को 3% बढ़ाकर 45% कर सकती है। डीए में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी।

सरकार 3 फीसदी बढ़ाएगी DA

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन हर महीने श्रम ब्यूरो (Labour Bureau) के जारी CPI-IW के आधार पर की जाती है। ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जून 2023 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू (CPI-IW) 31 जुलाई 2023 को जारी किया गया था। हम महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लेकिन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तीन प्रतिशत अंक से कुछ अधिक है। सरकार दशमलव बिंदु से अधिक डीए बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है। इस प्रकार डीए तीन प्रतिशत अंक बढ़कर 45 प्रतिशत होने की संभावना है।

साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाता है DA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें