DA Hike: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली से पहले राहत की खबर आ सकती है। जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा। यह घोषणा मार्च में होली से पहले होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी कर दिया है।
