Get App

DA Hike: अब महंगाई भत्ता बढ़ाने की केंद्र सरकार की बारी, इस महीने से मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को फायदा

7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार ने चुनावी साल में कर्मचारियों को खुश करने के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने अभी हाल मे सभी कर्मचारियों का DA चार फीसदी बढ़ा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2023 पर 11:49 AM
DA Hike: अब महंगाई भत्ता बढ़ाने की केंद्र सरकार की बारी, इस महीने से मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को फायदा
7th Pay Commission: अब केंद्र सरकार भी सेंट्रल गवर्मेंट इम्पलॉयीज का महंगाई भत्ता बढ़ाएगी।

7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार ने चुनावी साल में कर्मचारियों को खुश करने के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने अभी हाल मे सभी कर्मचारियों का DA चार फीसदी बढ़ा दिया है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी 42 फीसदी महंगाई भत्ता कुछ राज्यों में मिल रहा है। ये भत्ता एमपी में कर्मचारियों को इस महीने के वेतन में जोड़कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि कर्मचारियों को 6 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। अब केंद्र सरकार भी सेंट्रल गवर्मेंट इम्पलॉयीज का महंगाई भत्ता बढ़ाएगी।

इन कर्मचारियों को 3 किश्तों में मिलेगा एरियर

मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 42% महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर भी दिया जाएगा। लेकिन एरियर तीन किश्तों में दिया जाएगा। फिलहाल राज्य में कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है. लेकिन, जून से इसे बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है. इससे कर्मचारी-अधिकारी को हर महीने 400 से 6000 रुपये का फायदा होगा। इसके अलावा छठे पे स्केल के आधार पर सैलरी ले रहे सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी एक समान बढ़ोतरी होगी। 1 जुलाई 2023 तक 35 साल तक सर्विस करने वाले कर्मचारियों को भी चौथे पे स्केल के आधार पर सैलरी मिलेगी।

जुलाई में फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें