DA Hike: 3% या 5%, सरकार जनवरी 2026 में कितना बढ़ाएगी महंगाई भत्ता? समझिए पूरा कैलकुलेशन

DA Hike: नवंबर 2025 के AICPI-IW डेटा के आधार पर जनवरी 2026 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन, संभावित सैलरी असर और 8वें वेतन आयोग से जुड़ी तस्वीर।

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
कर्मचारी संगठनों का मानना है कि आने वाले रिवीजन में DA में 3 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ब

DA Hike: श्रम और रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 के लिए ऑल इंडिया प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) जारी किया है। यह इंडेक्स 148.2 पर रहा है। यही आंकड़ा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) को तय करने का आधार बनता है। ताकि महंगाई की वजह से उनकी सैलरी या पेंशन की असली वैल्यू कम न हो।

जनवरी 2026 में DA रिवीजन क्यों अहम

महंगाई भत्ते का अगला रिवीजन जनवरी 2026 में होना है। यह हर छह महीने में होने वाली सामान्य प्रक्रिया है। इससे पहले जुलाई 2025 में सरकार ने DA को 54 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया था।


अब कर्मचारी संगठनों का मानना है कि आने वाले रिवीजन में DA में 3 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बशर्ते दिसंबर 2025 का AICPI-IW 147 से 148 के आसपास रहता है।

क्या अनुमान लगा रहे कर्मचारी संगठन

All India NPS Employees Federation के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि अगर दिसंबर 2025 का AICPI-IW 147 माना जाए, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA में करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी बनती है।

उनके मुताबिक, अगर दिसंबर का AICPI-IW नवंबर 2025 के स्तर यानी 148.2 के आसपास रहता है, तो DA में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है।

8th Pay Commission: कर्मचारियो को कितना मिलेगा एरियर, 15 महीना में इतना जुड़ जाएगा पैसा

DA निकालने का फॉर्मूला क्या है

पटेल ने महंगाई भत्ता निकालने का आधिकारिक फॉर्मूला उदाहरण के साथ समझाया है:

DA (%) = [{(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261.41} / 261.41] × 100 − मौजूदा DA (%)

पहला उदाहरण: अगर AICPI-IW 148.2 रहता है, तो महंगाई भत्ता निकालने का हिसाब इस तरह बनता है। 148.2 को 2.88 से गुणा करने पर आंकड़ा 426.81 आता है। इसमें से 261.41 घटाने के बाद वैल्यू 165.4 रह जाती है।

इसे 261.41 से भाग देने पर परिणाम 0.63 आता है, जिसे 100 से गुणा करने पर कुल DA 63 प्रतिशत निकलता है। मौजूदा 58 प्रतिशत DA घटाने के बाद इसमें करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी बनती है।

दूसरा उदाहरण: अगर AICPI-IW 147 रहता है, तो 147 को 2.88 से गुणा करने पर आंकड़ा 423.36 आता है। इसमें से 261.41 घटाने के बाद वैल्यू 161.95 रह जाती है।

इसे 261.41 से भाग देने पर नतीजा 0.61 निकलता है, जिसे 100 से गुणा करने पर कुल DA करीब 61 प्रतिशत बनता है। मौजूदा 58 प्रतिशत DA घटाने के बाद इस स्थिति में महंगाई भत्ते में लगभग 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

Personal Loan 2

कितना होगा DA, कितनी बढ़ेगी सैलरी

अगर DA में 3 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो इसका सीधा फायदा सैलरी में दिखेगा। उदाहरण के तौर पर, 50,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर मौजूदा 58 प्रतिशत DA करीब 29,000 रुपये बनता है। DA अगर 61 प्रतिशत हो जाता है, तो यह बढ़कर लगभग 30,500 रुपये हो जाएगा, यानी हर महीने करीब 1,500 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

वहीं DA अगर 63 प्रतिशत तक पहुंचता है, तो इसी बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता करीब 31,500 रुपये हो जाएगा। इसका मतलब है कि मौजूदा DA के मुकाबले करीब 2,500 रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर, DA में यह इजाफा कर्मचारियों की इनकम पर साफ असर डालेगा।

सरकार DA बढ़ने का ऐलान कब करेगी?

ये सभी कैलकुलेशन अनुमान पर आधारित हैं और सिर्फ समझाने के लिए दिए गए हैं। जनवरी 2026 के लिए असली DA कितना बढ़ेगा, यह तभी साफ होगा जब श्रम मंत्रालय दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी करेगा।

आमतौर पर केंद्र सरकार जनवरी से लागू होने वाले DA का ऐलान मार्च या अप्रैल में करती है।

8वें वेतन आयोग से क्या उम्मीद

फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि 7th Central Pay Commission का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है।

8th Central Pay Commission के गठन के बाद, नवंबर 2025 से करीब 18 महीने में यह आयोग फिटमेंट फैक्टर पर अपनी सिफारिश देगा। यही फिटमेंट फैक्टर कर्मचारियों की अगली बेसिक सैलरी बढ़ोतरी तय करेगा।

फिटमेंट फैक्टर लागू होते ही महंगाई भत्ता शून्य पर रीसेट होकर बेसिक पे में मर्ज कर दिया जाएगा। हालांकि, पटेल पहले यह सुझाव दे चुके हैं कि DA को पूरी तरह खत्म करने के बजाय कोई ऐसा तरीका अपनाया जाना चाहिए, जिससे ऊंची महंगाई के दौर में कर्मचारियों की खरीदने की ताकत बनी रहे।

8th Pay Commission: कर्मचारियो को कितना मिलेगा एरियर, 15 महीना में इतना जुड़ जाएगा पैसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।