Budget 2026 : सरकार ने बजट से पहले ही कंजम्पशन खर्च को बढ़ावा देने के लिए GST रेट कम करने का कदम उठा लिया और इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। इसलिए,बजट का भारत में FII फ्लो को वापस लाने में सीमित रोल हो सकता है। ये बातें एक्सिस सिक्योरिटीज PMS के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर नवीन कुलकर्णी ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं। उन्हें उम्मीद है कि बजट में कंजम्पशन से जुड़े थीम और कैपिटल एक्सपेंडिचर के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश होगी। उनके मुताबिक,इक्विटी मार्केट के लिए 2026 में अर्निंग ग्रोथ मेन ग्रोथ ड्राइवर होगी। उन्होंने कहा, "इसमें तेज़ी आनी चाहिए,क्योंकि कोई भी नेगेटिव सरप्राइज़ मार्केट के सेंटिमेंट पर असर डाल सकता है।"
