मनीकंट्रोल के साथ हाल में हुई अपनी एक लंबी बातचीत में व्हाइटओक कैपिटल (WhiteOak Capital Asset Management) के सीईओ आशीष पी सौम्या (Aashish P Somaiyaa) ने कहा कि बाजार में अब तक आ चुकी 12 फीसदी की गिरावट के बाद अब एकमुश्त निवेश के अच्छे मौके नजर आ रहे हैं। वर्तमान लेवल पर बाजार में अब अच्छी मात्रा में निवेश आता नजर आ सकता है। लेकिन यह मानना भी गलत होगा कि मार्केट सेंटीमेंट निवेशकों के मूड पर कोई असर नहीं डालेगा।
