DDA Housing Scheme 2026: क्या आप दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं? तो डीडीए यानी दिल्ली डेवलमेंट अथॉरिटी आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने साल की पहली हाउसिंग स्कीम DDA नागरिक आवास योजना 2026 शुरू कर दी है। डीडीए की स्कीम के तहत नरेला और सिरसपुर में अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट मिल रहे हैं। खास बात यह है कि फ्लैट बुकिंग पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है।
