Get App

डिफेंस, गोल्ड और BFSI से जुड़ी म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों ने किया मालामाल, जानिए किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

स्टॉक मार्केट्स के लिए 2025 अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। निफ्टी ने साल की शुरुआत से अब तक सिर्फ 4.68 फीसदी रिटर्न दिया है। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स इस बीच 0.46 कमजोर हुआ है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में तो इस दौन 5.89 फीसदी गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2025 पर 4:31 PM
डिफेंस, गोल्ड और BFSI से जुड़ी म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों ने किया मालामाल, जानिए किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न
1,162 स्कीमों ने इस साल अब तक इनवेस्टर्स को पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं।

इस साल म्यूचुअल फंड्स की 70 फीसदी स्कीमों ने इनवेस्टर्स को पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं। स्टॉक मार्केट्स के लिए 2025 अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। निफ्टी ने साल की शुरुआत से अब तक सिर्फ 4.68 फीसदी रिटर्न दिया है। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स इस बीच 0.46 कमजोर हुआ है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में तो इस दौन 5.89 फीसदी गिरावट आई है। इस साल स्टॉक मार्केट के कमजोर प्रदर्शन की कई वजहें रही हैं। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर, इंडिया में कंपनियों की कमजोर अर्निंग्स ग्रोथ और और पाकिस्तान के साथ टकराव बढ़ने का असर मार्केट्स पर पड़ा है।

थिमैटिक फंडों का प्रदर्शन सबसे अच्छा

फिसडम के रिसर्च हेड निरव कारकेरा ने कहा कि टैरिफ वॉर से पहले से इंडियन मार्केट्स में करेक्शन चल रहा था। इसके बाद वैल्यूएशंस में कमी देखने को मिली। कुछ पॉकेट्स में निवेश के अच्छे मौके बने। म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों ने इस मौके का फायदा उठाया। खासकर थिमैटिक फंडों (Thematic Funds) ने निवेश के मौकों को हाथ से जाने नहीं दिया। कारकेरा ने कहा कि ज्यादातर फंडों का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन कुछ का बहुत अच्छा रहा।

1162 स्कीमों ने निवेशकों को दिया पॉजिटिव रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें